Dailymotion

सरहद पर शहीद हुआ सुहाग, पर अटूट है वीरांगना का प्यार, आज भी तस्वीर देखकर तोड़ती हैं करवा चौथ का व्रत

ETVBHARAT10/29/2026

About this video

सरहद पर शहीद हुआ सुहाग, पर अटूट है वीरांगना का प्यार, आज भी तस्वीर देखकर तोड़ती हैं करवा चौथ का व्रत is a video by ETVBHARAT, published on October 29, 2026. Stream it on TubeSearch Pro for a clean, distraction-free viewing experience and explore more related videos from ETVBHARAT below.

Description

<p>करवा चौथ एक ऐसा पावन पर्व है, जब सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. हाथों में रची पति के नाम की मेहंदी, पूजा की सजी थाली और चांद के दीदार की बेताबी- यही इस दिन की पहचान है, लेकिन वीरभूमि झुंझुनू के ढीगाल गांव की वीरांगना मीना के लिए यह त्योहार खुशियों से कहीं ज्यादा त्याग, विरह और देशभक्ति की एक भावुक दास्तान है. मीना के सुहाग का 'चांद' देश की रक्षा करते हुए सरहद पर हमेशा के लिए अमर हो चुका है. कुपवाड़ा हमले में देश के लिए हुए थे कुर्बान: यह कहानी साल 2016 की है. वीरांगना मीना ने बताया कि कश्मीर के कुपवाड़ा इलाके में हुए एक कायराना आतंकी हमले के दौरान भारतीय सेना के जांबाज जवान अजय सिंह चौधरी ने आतंकियों से लोहा लेते हुए वीरगति प्राप्त की थी. 25 जून 1992 को जन्मे अजय सिंह वर्ष 2010 में सेना में भर्ती हुए थे और सिग्नल्स कोर में रेडियो ऑपरेटर के रूप में तैनात थे. अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले इस वीर सपूत को मरणोपरांत 'सेना पदक' से सम्मानित किया गया. उस दिन देश ने अपना एक नायक खोया, और मीना की जिंदगी में एक ऐसा खालीपन आ गया जिसे समय का मरहम भी नहीं भर सका.अजय सिंह आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मीना का प्रेम और विश्वास आज भी उनकी यादों में धड़कता है. शहादत के बाद से बीते एक दशक में एक भी साल ऐसा नहीं गया, जब मीना ने अपने पति की याद में करवा चौथ का व्रत न रखा हो. इस बार भी वे पूरी श्रद्धा से अपनी परंपरा निभाएंगी. फर्क बस इतना होगा कि दूसरी सुहागिनों की तरह वे अपने पति का चेहरा सामने नहीं देख पाएंगी. उनके सामने होगी अजय सिंह की वर्दी वाली वह मुस्कुराती तस्वीर, जिसे देखकर वो अपना करवा चौथ का व्रत तोड़ती हैं.</p>