तमिलनाडु की थेनी जेल में उपद्रव, पुलिसकर्मियों पर हमलाकर 17 कैदी भागे, 4 पकड़े गए
About this video
तमिलनाडु की थेनी जेल में उपद्रव, पुलिसकर्मियों पर हमलाकर 17 कैदी भागे, 4 पकड़े गए is a video by ETVBHARAT, published on October 27, 2026. Stream it on TubeSearch Pro for a clean, distraction-free viewing experience and explore more related videos from ETVBHARAT below.
Description
<p>तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फिल्मी अंदाज में फरार हो गए. बताया जाता है कि एक कैदी ने सीने में दर्द का नाटक किया. उसके उपचार के लिए जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो कैदियों ने उन पर हमला कर दिया और एक-एक कर 17 कैदी वहां के भाग गए. इसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई और इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान गहन तलाशी के बाद 4 कैदियों को पकड़ लिया गया है. फरार कैदियों में से एक नाम प्रवीण है, जिसे जेल के पास वाले जंगल वाले इलाके से पकड़ा गया. वहीं, जिले के थेवरम से सिलंबरासन नाम के एक कैदी को पकड़ा है. इसके अलावा राजकुमार और राजा सिकंदर को भी गिरफ्तार कर लिया है. वारदात की जानकारी थेनी के एसपी प्रवीण गौतम को दी गई. जिसके बाद उन्होंने खुद जेल का दौरा किया और वारदात की जांच की. उधर, दक्षिणी जोन के आईजी विजयेंद्र बिटारी ने भी जेल का दौरा किया और उन्होंने जेल गार्ड से घटना के बारे में पूछताछ की. वारदात के बाद आस-पास के जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया और हाई अलर्ट पर रखा गया. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में जेल में कैदियों के हमले में जेल से जुड़े पुलिस कर्मी के सिर में चोट लगी है. उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, दो और पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आई हैं.</p>