Dailymotion

असम के गुवाहाटी में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 लोगों की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ETVBHARAT10/27/2026

About this video

असम के गुवाहाटी में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 लोगों की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार is a video by ETVBHARAT, published on October 27, 2026. Stream it on TubeSearch Pro for a clean, distraction-free viewing experience and explore more related videos from ETVBHARAT below.

Description

<p>असम के गुवाहाटी में बोरा सर्विस इलाके के होटल बिलास इन में गोलीबारी हुई है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. गोलीबारी करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद घायलों में से दो गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक की अस्पताल में मौत हो गई. वहीं, सत्येंद्र पाठक नाम के एक व्यक्ति की हालत गंभीर है. पीड़ितों में से चार लोग होटल मालिक के परिवार के हैं, जबकि दो उनके करीबी सहयोगी हैं. शहर के बीचों-बीच हुई गोलीबारी की इस घटना से लोगों में काफी नाराजगी है.  </p><p>शुरुआती जांच से पता चला है कि ये गोलीबारी एक लीज को लेकर हुए विवाद की वजह से हुई. लगभग एक साल पहले ये होटल घनकांत गोगोई को लीज पर दिया गया था और इसी को लेकर होटल मालिकों और गोगोई के बीच विवाद चल रहा था. हालांकि पुलिस कमिश्नर ने अभी तक मारे गए लोगों के नाम या पहचान की पुष्टि नहीं की है. पुलिस तमाम एंगल से मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बदमाशों को बहुत जल्द पकड़ लिए जाने का दावा किया है.  </p>