Dailymotion

बोमा पद्धति से ब्लैकबक का हुआ रेस्क्यू, शाजापुर पहुंच मोहन यादव ने देखा एक-एक स्टेप

ETVBHARAT10/28/2026

About this video

बोमा पद्धति से ब्लैकबक का हुआ रेस्क्यू, शाजापुर पहुंच मोहन यादव ने देखा एक-एक स्टेप is a video by ETVBHARAT, published on October 28, 2026. Stream it on TubeSearch Pro for a clean, distraction-free viewing experience and explore more related videos from ETVBHARAT below.

Description

<p>शाजापुर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को शाजापुर के ग्राम रंतभंवर पहुंचे. जहां पर उन्होंने अफ्रीका से आई टीम द्वारा कुलमखेड़ी में बोमा पद्धति से नीलगाय और हिरण का रेस्क्यू किए जाने का बारीकी से निरीक्षण किया. इसके साथ ही उन्होंने अफ्रीका से आई टीम के सदस्यों से भी चर्चा की. दरअसल, जिले के किसानों की फसलों को नीलगाय और हिरणों द्वारा नुकसान पहुंचाया जाता रहा था. किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश सरकार ने ब्लैकबक का रेस्क्यू कई गांव में चलावाया. जिसमें अफ्रीका से आई टीम वन्य प्राणियों को बिना नुकसान पहुंचाए बोमा पद्धति से पड़कर कुनो नेशनल पार्क सहित अन्य नेशनल पार्क में छोड़ रही है. सीएम मोहन यादव ने बताया कि अभी तक 1236 ब्लैकबक का सफल रेस्क्यू किया गया है. सरकार के इस कदम से जहां एक ओर वन्यजीवों को सुरक्षित प्राकृतिक आवास या अन्य उपयुक्त स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय किसानों को फसल बर्बादी से बड़ी राहत मिल रही है.</p>