Dailymotion

Anant Singh Action: JDU से 6 साल बाहर होने पर भड़के अनंत सिंह, नीतीश पर क्यों दागे तीखे तीर | Video

Oneindia Hindi | वनइंडिया हिन्दी 14 views10/26/2026

About this video

Anant Singh Action: JDU से 6 साल बाहर होने पर भड़के अनंत सिंह, नीतीश पर क्यों दागे तीखे तीर | Video is a video by Oneindia Hindi | वनइंडिया हिन्दी, published on October 26, 2026 and watched 14 views. Stream it on TubeSearch Pro for a clean, distraction-free viewing experience and explore more related videos from Oneindia Hindi | वनइंडिया हिन्दी below.

Description

JDU से 6 सालों के लिए निष्कासित होने के बाद Mokama MLA Anant Singh का अब तक का सबसे विस्फोटक बयान! जानिए कैसे अनंत सिंह ने दावा किया कि नीतीश कुमार के जाते ही जेडीयू का वजूद खत्म हो गया है और चुनाव में पार्टी का खाता तक नहीं खुलेगा।
बिहार की राजनीति में बाहुबली नेता और मोकामा से विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) को जनता दल यूनाइटेड (JDU) से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद बयानों का दौर गर्म हो गया है। पार्टी से निकाले जाने पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अनंत सिंह ने कहा कि "जनता ही असली मालिक है और आने वाले चुनावों में जेडीयू का खाता भी नहीं खुलने वाला है।"
अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि "नीतीश कुमार भगवान थे, जो इतने दिन पार्टी चल गई। लेकिन अब नीतीश जी चले गए हैं तो पार्टी पूरी तरह खत्म हो चुकी है।" उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पार्टी के लिए जितनी कुर्बानियां दी हैं, उतनी किसी और ने नहीं दीं, लेकिन अब नीतीश कुमार को जमीनी हकीकत का कुछ अंदाजा नहीं रह गया है।

इसके अलावा अनंत सिंह ने बिहार सरकार के स्थायित्व पर सवाल उठाते हुए एक नया दावा ठोक दिया। उन्होंने पूछा, "जब सरकार गिर रही थी, तो इनसे कोई पूछे कि सरकार किसने बचाई थी?" निष्कासन के बाद अनंत सिंह के इन तेवरों से साफ है कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में मोकामा और आसपास के इलाकों में जेडीयू के लिए राजनीतिक राह आसान नहीं रहने वाली है।

Following his 6-year expulsion from JDU, Mokama MLA Anant Singh launched a scathing attack on Chief Minister Nitish Kumar and the party leadership. Singh claimed that JDU's political existence is over without Nitish Kumar's active leadership and hinted at his pivotal role in saving the Bihar government during past political crises.

#AnantSingh #NitishKumar #JDU #BiharPolitics

~PR.514~GR.122~HT.96~VG.HM~