Dailymotion

अमरावती जिला महिला अस्पताल में लगी आग, सरकार ने दिए हाईलेवल जांच के आदेश

IANS INDIA 4 views8/24/2026

About this video

अमरावती जिला महिला अस्पताल में लगी आग, सरकार ने दिए हाईलेवल जांच के आदेश is a video by IANS INDIA, published on August 24, 2026 and watched 4 views. Stream it on TubeSearch Pro for a clean, distraction-free viewing experience and explore more related videos from IANS INDIA below.

Description

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में 3 नवजात बच्चों की मौत हो गई, जबकि NICU में भर्ती 36 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वेंटिलेटर में कथित धमाके के बाद आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के वक्त NICU में कुल 39 नवजात भर्ती थे। आग और धुएं के बीच डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल कर्मचारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बच्चों को बाहर निकाला। कुछ बच्चों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले की हाईलेवल जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।