Dailymotion

Islamic NATO: Mecca Agreement में शामिल होगा Bangladesh? बांग्लादेश की दिलचस्पी से भारत है चिंतित?

Oneindia Hindi | वनइंडिया हिन्दी 3 views8/24/2026

About this video

Islamic NATO: Mecca Agreement में शामिल होगा Bangladesh? बांग्लादेश की दिलचस्पी से भारत है चिंतित? is a video by Oneindia Hindi | वनइंडिया हिन्दी, published on August 24, 2026 and watched 3 views. Stream it on TubeSearch Pro for a clean, distraction-free viewing experience and explore more related videos from Oneindia Hindi | वनइंडिया हिन्दी below.

Description

Islamic NATO: क्या Mecca Agreement में शामिल होगा Bangladesh? MEA की पैनी नज़र! सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के बीच हुए 'मक्का ज्वाइंट डिफेंस एग्रीमेंट' में बांग्लादेश की संभावित एंट्री ने दक्षिण एशियाई राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
दक्षिण एशिया और पश्चिम एशिया के बीच एक नया सुरक्षा समीकरण आकार ले रहा है। 7 अगस्त 2026 को सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये ने मक्का में एक संयुक्त रक्षा समझौते (Mecca Joint Defence Agreement) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत तीनों देशों में से किसी एक पर सशस्त्र हमला होने की स्थिति को साझा सुरक्षा चुनौती के रूप में देखा जाएगा, जिसे विश्लेषक "इस्लामिक NATO" (Islamic NATO) का नाम दे रहे हैं।
अब इस सुरक्षा ढांचे में बांग्लादेश की संभावित रुचि ने भारत के कूटनीतिक हलकों में चिंता बढ़ा दी है। बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने संकेत दिया है कि ढाका सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के साथ इस रक्षा और आर्थिक ढांचे में शामिल होने की संभावना पर सकारात्मक दृष्टिकोण रखता है। वहीं, भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि नई दिल्ली पश्चिम एशिया और क्षेत्रीय सुरक्षा के इन घटनाक्रमों पर लगातार सतर्कता से नजर बनाए हुए है।
शेख हसीना के प्रत्यर्पण और नए नेतृत्व के तहत बदलती बांग्लादेशी विदेश नीति के बीच यह कदम भारत के लिए बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। हालांकि बांग्लादेश ने अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है, लेकिन पाकिस्तान और तुर्किये के साथ ढाका की यह बढ़ती नजदीकियां भारत की सुरक्षा प्राथमिकताओं के लिए एक बड़ी कूटनीतिक चुनौती बन सकती हैं।

About the Story:
Following the signing of the Mecca Joint Defence Agreement between Saudi Arabia, Pakistan, and Turkey on August 7, 2026, Bangladesh has expressed interest in evaluating a potential entry into the economic and defense framework. Often dubbed as an "Islamic NATO," this emerging power axis has prompted India's Ministry of External Affairs (MEA) to closely monitor the changing geopolitical dynamics in South and West Asia.
Hindustan Times

#MeccaAgreement #IslamicNATO #BangladeshForeignPolicy #IndiaBangladesh #Geopolitics #OneindiaHindi

~HT.318~PR.514~GR.506~VG.HM~