Swine Flu H1N1 Virus Alert: दिल्ली में 8 गुना बढ़े Swine Flu के मामले, देश में मंडरा रहा बड़ा खतरा?
About this video
Swine Flu H1N1 Virus Alert: दिल्ली में 8 गुना बढ़े Swine Flu के मामले, देश में मंडरा रहा बड़ा खतरा? is a video by Oneindia Hindi | वनइंडिया हिन्दी, published on August 24, 2026 and watched 18 views. Stream it on TubeSearch Pro for a clean, distraction-free viewing experience and explore more related videos from Oneindia Hindi | वनइंडिया हिन्दी below.
Description
H1N1 Virus Alert: दिल्ली में 8 गुना बढ़े Swine Flu के मामले, क्या देश में मंडरा रहा बड़ा खतरा? जानिए ICMR का बड़ा खुलासा और इसके शुरुआती लक्षण।
राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 इन्फ्लूएंजा वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में इस साल 20 अगस्त तक H1N1 के 1,777 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें सिर्फ एक दिन में 114 नए केस दर्ज किए गए। हालांकि, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने स्पष्ट किया है कि यह कोई नया वेरिएंट या स्ट्रेन नहीं है, बल्कि वही वायरस है जो पिछले साल से सक्रिय है।
यह वायरस मुख्य रूप से मरीज के खांसने, छींकने या बात करने के दौरान हवा में फैलने वाली बूंदों (respiratory droplets) के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में पहुंचता है। खासकर बंद और भीड़भाड़ वाली जगहों पर इसके संक्रमण का खतरा सबसे अधिक रहता है। बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों को इससे अधिक खतरा है।
दिल्ली सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने, नियमित रूप से हाथ धोने और लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की है। सही समय पर सही सावधानी बरतकर इस संक्रमण से सुरक्षित रहा जा सकता है।

Cases of H1N1 Swine Flu are rapidly rising in Delhi-NCR and several Indian states. With over 1,770 cases reported, ICMR has confirmed that while it is not a new variant, high vigilance, proper hygiene, and masks in crowded places are essential to curb the spread.

#H1N1Virus #SwineFlu #DelhiHealthNews #ICMRAlert