पश्चिमी देशों में पांव पसारता कोरोनावायरस, 1 सप्ताह में 20 लाख मामले
About this video
पश्चिमी देशों में पांव पसारता कोरोनावायरस, 1 सप्ताह में 20 लाख मामले is a video by Webdunia, published on November 13, 2021 and watched 1,021 views. Stream it on TubeSearch Pro for a clean, distraction-free viewing experience and explore more related videos from Webdunia below.
Description
एक तरफ भारत में कोरोनावायरस के मामलों में गिरावट आ रही है, वहीं पश्चिमी देशों में कोरोना केसेस लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले महीने यूरोप में कोरोना मामलों में 55 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। डब्ल्यूएचओ ने भी इस बात पर चिंता जताते हुए कहा है कि फिलहाल यूरोप कोरोना का एपिसेंटर बना हुआ है। यहां 27 में से 10 देशों में बुरी स्थिति है, जबकि एक सप्ताह में करीब 20 लाख मामले सामने आए हैं। पूरी दुनिया की बात करें तो संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25 करोड़ 32 लाख से ज्यादा हो गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 51 लाख से ज्यादा हो गया है। शुक्रवार को रूस में जहां 1200 लोगों की मौत हो गई, वहीं संक्रमितों की संख्या 40 हजार के लगभग रोज आ रही है। कोरोना महामारी की चौथी लहर का प्रकोप झेल रहे जर्मनी में शुक्रवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 50,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए। ब्रिटेन में भी 40 हजार के आसपास कोरोना केसेस सामने आ रहे हैं। अमेरिका में भी स्थिति ठीक नहीं है। 12 नवंबर को यहां संक्रमितों के 63 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे।