Shahrukh Khan के बेटे आर्यन खान की जेल से 'मन्नत' में वापसी, जश्न का माहौल
About this video
Shahrukh Khan के बेटे आर्यन खान की जेल से 'मन्नत' में वापसी, जश्न का माहौल is a video by Webdunia, published on October 30, 2021 and watched 1,891 views. Stream it on TubeSearch Pro for a clean, distraction-free viewing experience and explore more related videos from Webdunia below.
Description
अन्त भला तो सब भला। आर्यन की रिहाई के बाद शाहरुख पर यह कहावत पूरी तरह फिट बैठती है। क्रूज ड्रग्स मामले में 2 अक्टूबर को हिरासत में लिए गए बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन को अन्तत: 28 अक्टूबर को बंबई हाईकोर्ट से जमानत मिल गई और 30 अक्टूबर को आर्थर रोड जेल से छूटकर आर्यन अपने घर पहुंच गए। लंबे समय से मायूस 'मन्नत' में खुशियां लौट आई हैं। प्रशंसकों ने भी जमकर जश्न मनाया। बेटे को जमानत मिलने के बाद भावुक हुए शाहरुख अपने आंसू नहीं रोक पाए। हाईकोर्ट से पहले शाहरुख ने आर्यन की जमानत के लिए काफी कोशिशें कीं, लेकिन सतीश मानशिंदे जैसे वकील भी उन्हें बेल नहीं दिला पाए। दूसरी ओर, आर्यन को हिरासत में लेने वाले एनसीबी के झोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के बीच जुबानी जंग जारी रही। जहां मलिक ने वानखेड़े की जाति पर सवाल उठाते हुए उन्हें मुस्लिम बताया। अपनी दलील में उन्होंने समीर का निकाहनामा भी पेश किया, लेकिन वानखेड़े ने कहा वे मुस्लिम मां और हिन्दू पिता की संतान हैं। वे जन्म से अब तक हिन्दू हैं। इस बीच, भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते एनसीबी ने समीर की जांच शुरू कर दी है। अब वानखेड़े पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। हालांकि उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। वहीं, वानखेड़े की शिकायत पर अनुसूचित जाति आयोग ने महाराष्ट्र के चीफ सेक्रेटरी, डीजीपी और मुंबई कमिश्नर आदि को नोटिस जारी किया है।