अचानक CRPF जवानों के नाके पर आए, आतंकियों ने कर दी फायरिंग, 3 जवान घायल
About this video
अचानक CRPF जवानों के नाके पर आए, आतंकियों ने कर दी फायरिंग, 3 जवान घायल is a video by IANS INDIA, published on November 11, 2026 and watched 6 views. Stream it on TubeSearch Pro for a clean, distraction-free viewing experience and explore more related videos from IANS INDIA below.
Description
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने हमला किया है। कुलगाम के अखरान के पास आतंकियों ने CRPF जवानों पर फायरिंग की है। इस हमले में तीन CRPF जवानों के घायल होने की खबर है। आतंकी हमले में जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की और इलाके में काउंटर ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा क्विक रिएक्शन टीमों को भी मौके पर भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर आतंकियों ने CRPF के नाके पर हमला किया, मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने वहां तैनात जवानों पर फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए, अचानक हुए इस हमले में CRPF के तीन जवान घायल हुए हैं। तीनों को इलाज के लिए अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है<br />