"अन्ना आंदोलन को था बीजेपी-RSS का गुप्त समर्थन", सोनिया की किताब में अन्ना हजार पर सवाल, अन्ना बोले, न कांग्रेस न बीजेपी...
About this video
"अन्ना आंदोलन को था बीजेपी-RSS का गुप्त समर्थन", सोनिया की किताब में अन्ना हजार पर सवाल, अन्ना बोले, न कांग्रेस न बीजेपी... is a video by IANS INDIA, published on November 11, 2026 and watched 7 views. Stream it on TubeSearch Pro for a clean, distraction-free viewing experience and explore more related videos from IANS INDIA below.
Description
सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ चर्चा में बनी हुई है। इन चर्चाओं के बीच साल 2012 में अन्ना हजारे द्वारा किए गए ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन का भी जिक्र है। किताब में सोनिया गांधी ने आंदोलन को बीजेपी और आरएसएस के गुप्त समर्थन वाला आंदोलन कहा है। किताब के मुताबिक आंदोलन का असली मक़सद भ्रष्टाचार से लड़ने के बजाय यूपीए सरकार को सत्ता से हटाना था। किताब में लिखा है कि "2011 में महाराष्ट्र के एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता बाबूराव ‘अन्ना' हजारे एक ऐसे आंदोलन के प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे, जिसने अपना नाम ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन' रखा था, इस आंदोलन में शामिल कुछ प्रमुख हस्तियों ने बाद में ये कहा कि इस आंदोलन का बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुप्त समर्थन प्राप्त था, अन्ना हजारे को बड़ी धूमधाम और प्रचार के साथ दिल्ली लाया गया, जहां उन्होंने भूख हड़ताल शुरू की, उनकी मांग थी कि एक लोकपाल नियुक्त किया जाए, जिसे व्यापक अधिकार प्राप्त हों और जो एक स्वतंत्र निगरानी संस्था के रूप में काम करे, बीजेपी के सत्ता में आने के बाद लोकपाल व्यवस्था प्रभावहीन हो गई"। अब सोनिया गांधी ने अपनी किताब में अन्ना हजारे को लेकर जो कुछ भी कहा है, उसके बाद अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया सामने आई है।<br />