Dailymotion

'बैलेट पेपर से चुनाव, फिर भी ये हाल', एमएलसी चुनाव परिणाम को लेकर पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज

ETVBHARAT10/28/2026

About this video

'बैलेट पेपर से चुनाव, फिर भी ये हाल', एमएलसी चुनाव परिणाम को लेकर पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज is a video by ETVBHARAT, published on October 28, 2026. Stream it on TubeSearch Pro for a clean, distraction-free viewing experience and explore more related videos from ETVBHARAT below.

Description

<p>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. पीएम ने कहा कि ये चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे और यहां कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं, आप ढूंढ सकते हैं. चार राज्यों के 28 उच्च सदन (विधान परिषद) निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हुए द्विवार्षिक चुनावों के नतीजे बुधवार को घोषित किए गए. इनमें कर्नाटक में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली, जबकि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने पांच और समाजवादी पार्टी ने तीन सीटों पर जीत हासिल की. एक्स पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा, "उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक इन चार बड़े राज्यों की 28 एमएलसी सीटों पर चुनाव हुए. ये चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए गए थे. अंदाजा लगाइए, कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं ?" मतगणना मंगलवार को शुरू हुई थी और कुछ सीटों पर अभी भी जारी है. 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में छह शिक्षक और पांच स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों, बिहार में चार-चार शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों, कर्नाटक में दो-दो शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों, तथा महाराष्ट्र में तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव हुए थे.</p>