स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, कई यात्रियों की मौत, 550 से अधिक यात्री थे सवार
About this video
स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, कई यात्रियों की मौत, 550 से अधिक यात्री थे सवार is a video by ETVBHARAT, published on October 28, 2026. Stream it on TubeSearch Pro for a clean, distraction-free viewing experience and explore more related videos from ETVBHARAT below.
Description
<p> स्पेन में बुधवार को दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं. दो डिब्बे पटरी से उतर गए और कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई. मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है. इस साल स्पेन में यह दूसरा बड़ा ट्रेन हादसा है.स्पेन के रेल सिस्टम ऑपरेटर एडीआईएफ ने बताया कि यह हादसा बुधवार सुबह टोलेडो प्रांत में हुआ. मैड्रिड, स्यूदाद रियल और अंडालूसिया के बीच रेल सेवा रोक दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को मध्य स्पेन में एक हाई-स्पीड ट्रेन रुकी हुई दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई. इस हादसे में ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए . कैस्टिला ला मांचा क्षेत्र की प्रवक्ता एस्थर पैडिला ने बताया, "मौतों की संख्या निश्चित रूप से और बढ़ सकती है." स्पेन की स्वास्थ्य मंत्री मोनिका गार्सिया ने मीडिया को बताया कि आपातकालीन कर्मी सबसे अधिक क्षतिग्रस्त दो ट्रेन डिब्बों से जीवित बचे लोगों और शवों को बाहर निकालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि घायलों को इलाके के अलग-अलग अस्पतालों में भेजा जा रहा है.</p>