कर्नाटक में फाइनल वोटर लिस्ट जारी: कुल 4.55 करोड़ मतदाता शामिल, महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक
About this video
कर्नाटक में फाइनल वोटर लिस्ट जारी: कुल 4.55 करोड़ मतदाता शामिल, महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक is a video by ETVBHARAT, published on October 27, 2026. Stream it on TubeSearch Pro for a clean, distraction-free viewing experience and explore more related videos from ETVBHARAT below.
Description
<p>कर्नाटक में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक राज्य में कुल 4 करोड़ 55 लाख मतदाता दर्ज हैं। खास बात यह है कि राज्य में महिला मतदाताओं (2.29 करोड़) की संख्या पुरुषों (2.25 करोड़) से अधिक है। इसके अलावा, सूची में 18-19 आयु वर्ग के 6.83 लाख युवा और 3,252 प्रवासी मतदाता शामिल हैं। 23 साल बाद हुए इस बड़े पुनरीक्षण अभियान के दौरान अयोग्य नामों को हटाने और सत्यापन के बाद यह फाइनल लिस्ट जारी की गई है। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, कर्नाटक में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है. राज्य में 2,29,12,355 महिला मतदाता और 2,25,40,493 पुरुष मतदाता हैं. जबकि 2,841 मतदाताओं को थर्ड जेंडर के रूप में वर्गीकृत किया गया है. प्रवासी मतदाताओं की संख्या 3,252 है. इस अंतिम सूची में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 6,83,364 मतदाता और 85 वर्ष व उससे अधिक आयु के 3,92,134 मतदाता शामिल हैं.</p>