Dailymotion

पार्षदों की भूमिका बदलेगी तो वार्डों की समस्याओं के समाधान की रफ्तार बढ़ेगी

Patrika 4,630 views10/25/2026

About this video

पार्षदों की भूमिका बदलेगी तो वार्डों की समस्याओं के समाधान की रफ्तार बढ़ेगी is a video by Patrika, published on October 25, 2026 and watched 4,630 views. Stream it on TubeSearch Pro for a clean, distraction-free viewing experience and explore more related videos from Patrika below.

Description

जैसलमेर. शहर की समस्याएं केवल बजट और निर्माण कार्यों से दूर नहीं होतीं, उनके समाधान की शुरुआत वार्ड स्तर पर होती है। नागरिकों की शिकायत सुनने, समस्या की प्राथमिकता तय करने और संबंधित विभाग से जवाब मांगने तक पार्षद की भूमिका अहम है। इसी जिम्मेदारी को केंद्र में रखकर राजस्थान पत्रिका की ओर से रविवार को नगरपरिषद कार्यालय में ‘सेवा का संकल्प’ कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पार्षदों के अधिकारों, कर्तव्यों और कामकाज की प्रक्रिया के साथ जनसमस्याओं के समाधान को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। कार्यशाला का फोकस पार्षदों को केवल पद की जिम्मेदारियों से परिचित कराना नहीं, बल्कि वार्ड की जरूरतों को समझकर काम करने की कार्यशैली विकसित करना रहा। नागरिकों की अपेक्षाएं जानने, स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता देने, संबंधित विभागों से समन्वय करने और समाधान की प्रगति पर नजर रखने की जरूरत बताई गई। सभापति विजय डांगरा, उपसभापति मधुबाला चौहान, नगरपरिषद आयुक्त पवन कुमार और पूर्व सभापति हरिवल्लभ कल्ला अतिथि के रूप में मौजूद रहे। एक दर्जन से अधिक पार्षदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी चर्चा में भाग लिया।