Dailymotion

swm news: जय श्रीराम के जयकारों से शहर, हैरतअंगेज करतबों ने बांधा समां

Patrika 65 views10/20/2026

About this video

swm news: जय श्रीराम के जयकारों से शहर, हैरतअंगेज करतबों ने बांधा समां is a video by Patrika, published on October 20, 2026 and watched 65 views. Stream it on TubeSearch Pro for a clean, distraction-free viewing experience and explore more related videos from Patrika below.

Description

शहर व बजरिया में निकाली शोभायात्रा, सजीव झांकियों ने मोहा मन

सवाईमाधोपुर. विजयादशमी पर मंगलवार को शहर व बजरिया क्षेत्र राममय नजर आया। कहीं प्रभु श्रीराम के जयकारे गूंज रहे थे तो कहीं भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। आकर्षक सजीव झांकियों, ऊंट-घोड़ों के साथ निकली विशाल शोभायात्रा और टोंक से आए अखाड़े के कलाकारों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्साह और उल्लास के बीच निकली शोभायात्रा का समापन दशहरा मैदान में रावण दहन के साथ हुआ। यहां बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले धू-धू कर जले तो पूरा मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
श्री विजेश्वर नवयुवक रामलीला मंडल बजरिया की ओर से मंगलवार अपराह्न तीन बजे मानटाउन क्लब से शोभायात्रा निकावी। शोभायात्रा का शुभारंभ मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने किया। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। सबसे आगे ऊंट और घोड़ों के साथ ध्वज थामे सेवक चल रहे थे। इसके पीछे डीजे पर गूंजते प्रभु श्रीराम और वीर हनुमान के भजनों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। पूरा मार्ग भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया।

अखाड़े के करतबों ने दर्शकों को किया रोमांचित
शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण टोंक से आए बजरंग व्यायाम अखाड़े के कलाकार रहे। कलाकारों ने रास्ते में विभिन्न चौराहों पर अपने हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। उनके रोमांचक करतब देखकर दर्शक दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो गए। जगह-जगह लोग ठहरकर कलाकारों का प्रदर्शन देखते रहे और तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। डीजे पर बजते भजनों के बीच झूमते श्रद्धालुओं और अखाड़े के कलाकारों के प्रदर्शन ने शोभायात्रा के उत्साह को दोगुना कर दिया।

राम दरबार से लंका के योद्धाओं तक की झांकियों ने मोहा मन
शोभायात्रा में शामिल सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूपों के साथ भगवान शिव और माता पार्वती के शिव परिवार की झांकी ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। वहीं सुग्रीव की वानर सेना के जामवंत, नल, नील और अंगद सहित लंका के राजा रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद और अन्य योद्धाओं के स्वरूपों ने रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। बाजार से गुजरते समय रावण की ठहाकेदार हंसी ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। झांकियों के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालु आतुर दिखाई दिए।

जगह-जगह हुआ स्वागत, श्रद्धालुओं को बांटे फल और शीतल पेय
शोभायात्रा के स्वागत के लिए बजरिया बाजार में विभिन्न प्रतिष्ठानों और संस्थाओं की ओर से व्यवस्थाएं की। जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत-सत्कार किया तथा फल और शीतल पेय वितरित किए। शोभायात्रा मानटाउन क्लब से रवाना होकर अंबेडकर सर्किल, सब्जी मंडी चौराहा और मुख्य बाजार होते हुए टोंक बस स्टैंड पहुंची। इसके बाद अग्रसेन सदन, सिविल लाइंस, हम्मीर पुलिया और रणथंभौर सर्किल से गुजरते हुए दशहरा मैदान पहुंची।

दशहरा मैदान में श्रीराम ने किया रावण का अंत
दशहरा मैदान पहुंचने के बाद रामलीला के पात्रों ने अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया और राम-रावण युद्ध का दृश्य प्रस्तुत किया। अंत में प्रभु श्रीराम ने रावण का वध कर असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। इसके साथ ही रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया। पुतलों के धू-धू कर जलने के साथ ही आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा। आतिशबाजी देखने के लिए मैदान में मौजूद लोगों में खासा उत्साह रहा। इस अवसर पर मंडल संरक्षक मोहनलाल कौशिक, अध्यक्ष लालचंद गौतम, कोषाध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजावत, हरीबाबू जीनगर, मूल सिंह राजावत, मुकेश योगी, महामंत्री पूरण शास्त्री, मीडिया प्रभारी श्रीराम शर्मा, सीताराम शुक्ला, भुवनेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।