Dailymotion

1 हजार रुपये के लिए मजदूर को लोह की रॉड से पीटा, दफनाने की भी कोशिश..नालंदा की दर्दनाक कहानी

IANS INDIA 28 views9/21/2026

About this video

1 हजार रुपये के लिए मजदूर को लोह की रॉड से पीटा, दफनाने की भी कोशिश..नालंदा की दर्दनाक कहानी is a video by IANS INDIA, published on September 21, 2026 and watched 28 views. Stream it on TubeSearch Pro for a clean, distraction-free viewing experience and explore more related videos from IANS INDIA below.

Description

बिहार के नालंदा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ईंट-भट्ठे के ठेकेदार पर 1000 रुपये के लिए मजदूर दंपति को छह दिनों तक बंधक बनाकर मारपीट करने और पति की हत्या का आरोप लगा है...इतना ही नहीं सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने शव को खेत में दफन करने की भी कोशिश की...मामला यहां के नूरसराय थाना क्षेत्र के पपरनौसा गांव का है...परिजनों के मुताबिक करीब चार साल पहले ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कराने के लिए ले जाने के नाम पर ठेकेदार ने दंपति को 60 हजार रुपये एडवांस दिये थे....दंपति ने करीब एक साल तक ईंट-भट्ठे पर काम किया...इसके बाद मजदूरी का करीब एक हजार रुपये का हिसाब बाकी रह गया था....लेकिन ठेकेदार ब्याज समेत करीब चार लाख रुपये की मांग कर रहा था...जिसे देने से दंपत्ति ने मना कर दिया..इसके बाद ठेकेदार ने उन पर दबाव बनाया और छह दिन तक बंधक बना लिया गया और पति को बेरहमी से पीटा गया..जिससे उसकी मौत हो गई...आरोप तो ये भी है कि आरोपी ने मृतक के शव को खेत में गाड़ दिया। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है...पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है...पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ करने के साथ ही हत्या और शव को छिपाने से जुड़े आरोपों की भी जांच कर रही है.<br /><br />