Dailymotion

jaisalmer: एसयूवी वॉशिंग को लेकर भिड़े दो गुट, गाड़ियों में तोड़फोड़

Patrika 168 views9/20/2026

About this video

jaisalmer: एसयूवी वॉशिंग को लेकर भिड़े दो गुट, गाड़ियों में तोड़फोड़ is a video by Patrika, published on September 20, 2026 and watched 168 views. Stream it on TubeSearch Pro for a clean, distraction-free viewing experience and explore more related videos from Patrika below.

Description

पोकरण. कस्बे में जोधपुर रोड पर स्थित एक कार वॉशिंग सेंटर पर रविवार शाम दो गुटों में हुई आपसी भिड़ंत के साथ वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। जिससे मौके पर भीड़ लग गई। रविवार शाम एक एसयूवी लेकर कुछ युवक जोधपुर रोड पर स्थित एक दुकान पर धुलवाने के लिए गए। इस दौरान दुकान संचालक व यहां खड़े कुछ लोगों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। कुछ देर में झगड़ा बढ़ गया और दोनों गुटों के लोग आपस में मारपीट करने लगे। इस दौरान दो एसयूवी को आपस में टकराकर तोड़फोड़ की गई। साथ ही दुकान पर खड़ी स्कूटी, मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की गई। दोनों एसयूवी के फिल्मी तरीके से घुमाने, टायर बजाने और आपस में हुई मारपीट से मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपड़ोस से एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान एक एसयूवी में सवार युवा मौके से भाग गए। थानाधिकारी मनीष सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही पुलिस ने मौके पर उपस्थित एक गुट से घटना की जानकारी ली और दूसरे गुट की तलाश में टीमें रवाना की।