हरपाल चीमा के खिलाफ सचिन पायलट की अगुवाई में कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर चलाया वाटर कैनन
About this video
हरपाल चीमा के खिलाफ सचिन पायलट की अगुवाई में कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर चलाया वाटर कैनन is a video by IANS INDIA, published on September 15, 2026 and watched 24 views. Stream it on TubeSearch Pro for a clean, distraction-free viewing experience and explore more related videos from IANS INDIA below.
Description
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला. पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास की ओर मार्च किया. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब कांग्रेस भवन से आगे कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की थी. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जब बैरिकेड पार करने की कोशिश की तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. पानी की तेज धार के बीच प्रदर्शनकारी पीछे हटने को मजबूर हुए. इस दौरान सचिन पायलट, प्रताप सिंह बाजवा समेत कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. कांग्रेस ने गुलजार सिंह की मौत के मामले को मुद्दा बनाते हुए हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ कार्रवाई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. प्रदर्शन के चलते सेक्टर-15 और आसपास के इलाकों में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही और इस घटनाक्रम ने पंजाब की सियासत को एक बार फिर गरमा दिया.