Dailymotion

Jaisalmer: गो-सम्मान अभियान की गूंज, जैसलमेर में निकली यात्रा

Patrika 36 views7/27/2026

About this video

Jaisalmer: गो-सम्मान अभियान की गूंज, जैसलमेर में निकली यात्रा is a video by Patrika, published on July 27, 2026 and watched 36 views. Stream it on TubeSearch Pro for a clean, distraction-free viewing experience and explore more related videos from Patrika below.

Description

जैसलमेर. गोवंश की सुरक्षा, सेवा और सम्मान को लेकर सोमवार को जैसलमेर में गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत यात्रा निकाली गई। खाद्य व्यापार गो-सेवा संघ की ओर से आयोजित यात्रा में संतों, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ढोल-मंजीरों की धुन और गो-भजनों के बीच निकली यात्रा ने शहर में गो-संरक्षण का संदेश दिया। यात्रा गड़ीसर गेट से संतों के आशीर्वाद के साथ शुरू हुई। इस दौरान श्रद्धालु गो-सेवा और गो-रक्षा के जयकारे लगाते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। यात्रा का उद्देश्य गोवंश संरक्षण को लेकर जनजागरूकता बढ़ाना और सरकार के समक्ष विभिन्न मांगें रखना रहा। शहर के गड़ीसर गेट से रवाना हुई यात्रा गुलासतला रोड, आसनी रोड, गोपा चौक, सदर बाजार, गांधी चौक और हनुमान चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के हाथों में धार्मिक ध्वज दिखाई दिए। ढोल और मंजीरों के साथ गो-भजन गूंजते रहे। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं ने गोवंश संरक्षण को लेकर संदेश दिया। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हींगड़ा, महंत बाल भारती महाराज सहित कई संत और स्थानीय लोग शामिल हुए। संतों की मौजूदगी ने आयोजन को धार्मिक और सामाजिक स्वरूप प्रदान किया।